के एल राहुल ने बताया टेस्ट सीरीज में कौनसा रुख अपनाएगी भारत, दिया रोहित शर्मा के चोट पर अपडेट, जाने पहले मुकाबले में भारत की अपडेटेड स्क्वाड
भारतीय टीम अभी बांग्लादेश के दौरे लार है जहां अभी समाप्त हुए ओडीआई श्रृंखला के बाद अब टीम को 2 मुकाबलो की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है जो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है, भारत को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए 6 मुकाबलो में से 5 मुकाबले जीतने है।
हालांकि इस सीरीज की शुरआत से पहले टीम को एक काफी बड़ा झटका लगा है जहां टीम के कप्तान रोहित शर्मा ये टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला मिस करने वाले है वही दूसरे मुकाबले के लिए भी वो उपलब्ध रहेंगे या नही इसपर भी सवाल है जिस कारण टीम के लिए काफी ज्यादा कठिनाई बढ़ गई है।
वही उनके साथ साथ रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी भी अभी तक चोट से उभर नही पाए है और इस कारण वो भी ये शृंखला मिस करने वाले है। इसी कारण पहले मुकाबले के लिए के एल राहुल को टीम की कमान दी गई है वही चेतेश्वर पुजारा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
आज के एल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था जहाँ उन्होंने रोहित शर्मा के हाल के बारे में जानकरी दी और बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वो दूसरे मुकाबले में जरूर वापसी करेंगे और टीम उन्हें पहले मुकाबले में एक कप्तान और एक बल्लेबाज़ दोनो ही रूप में काफी ज्यादा मिस करेगी।
वही उन्होंने ये भी जानकारी दी कि टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने वाली है और वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को टारगेट करेंगे। उनके हिसाब से टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए आक्रामक खेलना जरूरी है वही वो बेजबॉल से वो काफी ज्यादा प्रभावित है।
भारत का पहले टेस्ट मुकाबले के स्क्वाड:
के एल राहुल(कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भारत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, जयदेव उनादकट, सैराव कुमार
Comments
Post a Comment