नीलामी में इन 3 विदेशी खिलाडियों के पीछे भाग सकती है मुम्बई इंडियंस की टीम, एक है ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर
मुम्बई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है जहां उन्होंने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है लेकिन उनका पिछला सीजन काफी खराब गया था क्यूंकि उन्होंने पॉइंट टेबल के अंतिम स्थान पर फिनिश किया था। ये उनके सबसे खराब प्रदर्शनो में से एक था और वो इसे सुधारना चाहेंगे।
इस खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्होंने लगभग अपनी कोर टीम को रिटेन कर लिया है लेकिन फिर भी उन्हें कुछ सुधार करने की जरूरत है जिस कारण नीलामी में मुम्बई इंडियंस इन तीन विदेशी खिलाड़ियों में पीछे जमकर भाग सकती है और उनके ऊपर काफी पैसे खर्च कर सकती है।
1. कैमरून ग्रीन
इस लिस्ट में पहला नाम कैमरून ग्रीन का है जिनके पीछे मुम्बई की टीम भाग सकती है क्यूंकि वो पोलार्ड के एक काफी अच्छे रिप्लेसमेंट साबित हो सकते है। वो मिडल आर्डर में बल्लेबाजी कर लेते है और काफी तेज रन बनाने की क्षमता रखते है वही इसी के साथ वो माध्यम गति की गेंदबाज़ी भी करते है।
2. दुष्मंता चमीरा
इस लिस्ट में दूसरा नाम चमीरा का है जो श्रीलंका के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे है और उन्होंने हाल में कमाल की गेंदबाज़ी की है। वो अंतिम साल लखनऊ की टीम का हिस्सा थे और इस बार मुम्बई की टीम उनमे दिलचस्पी दिखा सकती हक़ी क्यूंकि वो आर्चर कर बुमराह के अच्छे विकल्प साबित हो सकते है वही उनके साथ एक खतरनाक जोड़ी भी बना सकते है।
3. एंड्रयू टाय
इस लिस्ट में अंतिम नाम एंड्रयू टाय का है और टीम उनके पीछे भाग सकती है क्यूंकि उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है और वो टीम के लिए एक अच्छे विकाल्प साबित हो सकते है, ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उनके नाम 47 विकेट है वही उन्हें आईपीएल के भी काफी अनुभव है जो उन्हें काफी अहम बनाता है।
Comments
Post a Comment