"प्लीज मुझे एक..."रणजी ट्रॉफी में भी जगह नही मिलने पर भावुक हो गए करुण नायर, दे दिया ये इमोशनल बयान, मांगते दिखे एक मौका
करुण नायर को काफी लंबे समय से मौका नही मिल रहा है और इस कारण उन्होंने आज एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी किया है जिसमे उन्होंने लिखा कि "कृपया मुझे एक मौका दे दो", उन्होंने ते पोस्ट किया जब उन्हें कर्नाटका की टीम में नही चुना गया था।
Karun Nair said this through his latest social media post
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज कर्नाटक की टीम ने पहले 2 रणजी ट्रॉफी के मुकाबले के लिए स्क्वाड की घोषणा की थी जिसमे करुण नायर को मौका नही मिला है। उन्हें काफी लंबे समय से इग्नोर किया जा रहा है जिसके बाद वो काफी ज्यादा नाराज़ है।
उन्हें अंतिम बार प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मौका अगस्त के महीने में ही मिला था जब उन्होंने कर्णाटक प्रीमियर लीग खेला था। इसके बाद से उन्हें मौके नही मिल रहे है जहां सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्हें नही चुना गया था।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि करुण नायर ने अपने डेब्यू में ही एक कमाल का रिकॉर्ड बनाया था जहां उन्होंने पहले ही मैच में तेहरा शतक जड़ा था लेकिन उन्हें अगले मुकाबले में ही बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 6 टेस्ट और 2 ओडीआई मुकाबले खेले थे लेकिन 2018 के बाद वी भारतीय टीम से काफी ज्यादा दूर है।
Comments
Post a Comment