बीसीसीआई ने किया श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा, वनडे सीरीज में हुई इस खिलाड़ी की वापसी वही टी20 सीरीज में देखने मिले ये बदलाब

2023 में भारतीय टीम श्रृंखला के खिलाफ अपना पहला श्रृंखला खेलने वाली है जहां श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है और दोनो ही टीमो के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबलो की सीरीज होने वाली है और इस दौरे की शुरआत 3 जनवरी से होने वाली हैं और सीरीज 15 तारीख तक चलने वाली है।


आज बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है और आज बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों को चुनाव करते हुए कुछ कठीन और बड़े फैसले लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए काफी युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है वही कुछ खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है। 


बीसीसीआई ने करी टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा: 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि टी20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से होने वाली है और 3,5,7 जनवरी को तीनों टी20 मुकाबले होने वाले है जिसमे हार्दिक पांड्या टीम का नेतृत्व करते हुए नज़र आएंगे जहां एक बार और अनुभवी खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 


भारतीय टीम ने इस टी20 सीरीज में हार्दिक को कप्तान बनाया है वही सूर्यकुमार यादव टीम के उपकप्तान है जहां टीम ने मुकेश कुमार और शिवम मावी जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। वही सैमसन, हूडा, त्रिपाठी और गिल को मौका मिला है और ये एक काफी रोमांचक सीरीज होने वाली है। 


भारतीय टी20 स्क्वाड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुबमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल, उमरान, मुकेश कुमार और शिवम मावी।


वनडे सीरीज में होंगी अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी: 

वही 10 तारीख से शुरू होने वाले वनडे सीरीज के लिए भी बीसीसीआई ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है जहां कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में वापसी कर रहे है वही विराट कोहली, के एल राहुल और शमी जैसे खिलाड़ी भी वापसी कर रहे है। इसी के साथ शिखर धवन को भी ड्राप किया गया हैं। 


वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल , श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, चहल, कुलदीप यादव , अक्षर, सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान और अर्शदीप।

Comments

Popular posts from this blog

नीलामी में इन 3 विदेशी खिलाडियों के पीछे भाग सकती है मुम्बई इंडियंस की टीम, एक है ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर

क्या दूसरे मुकाबले में वापसी करेंगे रोहित शर्मा, बीसीडीआई के।की उन्होंने बात, उनके चोट पर आई एक बड़ी अपडेट

के एल राहुल ने बताया टेस्ट सीरीज में कौनसा रुख अपनाएगी भारत, दिया रोहित शर्मा के चोट पर अपडेट, जाने पहले मुकाबले में भारत की अपडेटेड स्क्वाड